BILASPUR NEWS. ठगी के कई मामले इन दिनों सामने आए है। वहीं एक मामला फिर से सामने आया है। वो भी एक महिला डॉक्टर इस बार ठगी का शिकार हुई है। महिला डॉक्टर को जालसाजों ने कस्टम ऑफिसर बनकर कॉल किया और दुबई से पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहते हुए डराया और 60 लाख रुपये की ठगी की। इसकी शिकायत महिला डॉक्टर ने बिलासपुर रेंज साइबर थाने में की है।
बता दें, मामला जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में रहने वाली विशाखा डे स्त्री रोग विशेषा है। उन्होंने रेंज साइबर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। जालसाज ने डॉक्टर को बताया कि उन्होंने एक पार्सल दुबई भेजा है।
उस पार्सल में ड्रग्स है और मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जालसाजों ने महिला चिकित्सक से कहा कि इस धंधे में कमाई की राशि उनके खाते में गई है। डॉक्टर ने इन आरोपों से साफ इंकार किया। इस पर जालसाजों ने उन्हें डिजिटल गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर से वीडियो कॉल कर पूछताछ की गई। इसी दौरान डॉक्टर से जालसाजों ने कहा क उनके खाते की जांच आरबीआइ करेगी।
ये भी पढ़ेंःहाईकोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को नहीं दी गर्भपात की अनुमति, जानें क्यों
इसके लिए उन्हें अपने खाते में जमा रुपयों को आरबीआइ के खाते में जमा करना होगा। जांच के एक घंटे बाद रुपये वापस करने की बात कही। जालसाजों की बातों में आकर महिला डॉक्टर ने उनके बताए खातें में 60 लाख रुपये जमा करा दिए। रुपये मिलने के बाद जालसाजों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया।
जब डॉक्टर ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तब उन्हें धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आइटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। साइबर थाना पुलिस जालसाजों की तलाश में जुट गई है।
कुछ दिन पहले भी इसी तरह की ठगी
बता दें, कुछ दिन पहले बिलासपुर में भी स्वास्थ्य कर्मी से इसी तरह की ठगी की गई थी। कस्टम ऑफिसर बनकर उनके पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहते हुए उनसे 1 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की गई थी।