BIJAPUR. बीजापुर में युवा आयोग के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय सिंह पर आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगा है। अजय सिंह का नाम पिछले दिनों तब चर्चा में आया जब मोबाइल से बातचीत में कलेक्टर से विवाद का ऑडियो वायरल हो गया था।
बीजेपी नेता अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय सिंह पर आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज किया था। जिसके बाद सर्व आदिवासी समाज ने अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। सर्व आदिवासी समाज ने प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। अजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता को न्यायिक रिमांड पर दंतेवाड़ा भेज दिया है।
आपको बता दें कि अजय सिंह को आदिवासी समाज के एक युवक के साथ जातिगत गाली-गलौच के मामले में गिरफ्तार किया है। अजय सिंह पूर्व में जिलाबदर हो चुका है और पुलिस के रिकॉर्ड में यह नाम गुंडा बदमाश के रूप में दर्ज है।
दो दिन पूर्व ही अजय सिंह ने आदिवासी समाज के एक युवक को जमकर जातिगत गालियां दी थी। इससे समाज के लोग काफी आहत थे। उसके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई गई थी।
आदिवासी समाज ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान यहां पदस्थ कलेक्टर अनुराग पांडेय को आदिवासी समाज ने कार्रवाई को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि प्रशासन और पुलिस के आश्वासन के बाद समाज के लोग लौट गए थे। बांगापाल थाना क्षेत्र से अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
[…] […]