INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 17:35 बजे से 19:11 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 21 जुलाई का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……
मेष – मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ध्यान रखने वाला है । बुद्धि में बदलाव रहेगा। गलत शब्दों का प्रयोग बिल्कुल ना करें समस्या खड़ी होगी। शिक्षा में रुकावटें आएगी। कर्ज नहीं लेना है ना ही देना है लंबी यात्रा करने से बचें, वाहन का उपयोग सामान्य करें। करियर में कुछ नया होने की संभावना है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा परिवार से और कुछ नया करने की चाह दिखेगी, करियर या शिक्षा में बदलाव या फिर मन नहीं लगेगा। रिलेशनशिप में है तो थोड़ा ध्यान दीजिएगा छोटी-छोटी बात पर मन-मुटाव होगा। भाग्य में वृद्धि के योग हैं, रुके हुए काम होने लग जाएंगे लंबी यात्रा व कुछ बड़ा कार्य करने से बचें। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग भूरा एवं शुभांक 2
ये भी पढ़ें : UP का दुकानों के सामने नेम प्लेट का फार्मूला क्या छत्तीसगढ़ में लागू होगा, जानिए मंत्री क्या बोले
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में कोई करीबी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में शत्रु से सावधानी आवश्यक है।पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जितना हो सके शांत रहें, कोई छोटी-मोटी यात्रा जरूर करें। आप विद्यार्थी है तो सफलता पाने के लिए प्रयास ज्यादा करेंगे। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 9
कर्क – कर्क राशि के जातकों को स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए एवं बाहर खानपान से बचना चाहिए उचित होगा। लंबी की दूरी की यात्रा यदि करते हैं तो फल खाना लाभकारी रहेगा। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 6
ये भी पढ़ें : बांग्लादेश में सेना ने मोर्चा संभाला, पूरे देश में कर्फ्यू, जानिए क्यों फैल रही हिंसा
सिंह – सिंह राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं तथा आज आपकी वार्ता अच्छी हो सकती है। आपके विचार काफी अच्छे होंगे तथा आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। ओम महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों को परिवार में ध्यान देना चाहिए तथा उनकी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए उचित होगा अन्यथा कोई बड़ा विवाद हो सकते हैं तथा भाई बहनों से व्यर्थ की चर्चा हो सकती हैं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 9
तुला – तुला राशि के जातक का समय अनुकूल है, जिससे विशेष व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा एवं पुराने रुके हुए काम होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा एवं मित्रों के साथ तालमेल बनेगी। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 8
ये भी पढ़ें : ‘सफेद कुर्ता-पायजामा, सफेद शर्ट-पेंट या सफेद धोती कुर्ता पहने देखकर पकड़ ले रही पुलिस’
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को सगे संबंधियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा तथा आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगे एवं व्यापार व्यवसाय में मजबूती के साथ खड़े रहेंगे, जिससे लाभ मिलेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 6
धनु – धनु राशि के जातक कोई नया काम करने के लिए आतुर होंगे तथा विषय से संबंधित सफलता मिलेगी। प्रतिभाशाली व्यक्तियों को लाभ मिलने के योग हैं तथा कार्य प्रणाली में वृद्धि होगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करे।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 3
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने बॉस से कोई उपहार मिल सकता है तथा आपके काम की सराहना हो सकती है। योग्यता के अनुरूप लाभ मिलने के योग रहेंगे। ॐ महादेवाय नमः गजब करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 3
कुंभ – कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य का स्थान देवे तथा बाहर खानपान से बच्चे। नजदीकी व्यक्तियों से सहायता लेना लाभकारी हो सकता है एवं सुनसान सड़क से जाना दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 2
मीन- मीन राशि के जातकों को वर्तमान समय अच्छा होने से बड़े इन्वेस्टमेंट करने का समय रहेगा तथा बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा एवं आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 7
नोट : किसी भी प्रकार के संशय या ज्योतिष संबंधी समस्या के समाधान के लिए आप पं. गिरीश व्यास जी ने मोबाइल नंबर +91 99267 00361 पर संपर्क कर सकते हैं.