BILASPUR. बिलासपुरवासियों के साथ ही अब बस्तर के लोगों के लिए भी अच्छी खबर है। हवाई सफर को आसान बनाने के लिए बिलासपुर एयरपोर्ट को जगदलपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी। अलायंस एयर विमानन कंपनी ने सप्ताह में दो दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
बता दें, जगदलपुर से व्हाया जबलपुर होकर दिल्ली आने-जाने वाली अलायंस एयर की एटीआर-72 की विमान सेवा में विस्तार किया जा रहा है। विमानन सेवा में विस्तार की योजना जगदलपुर से दिल्ली की विमान सेवा में जबलपुर के साथ ही बिलासपुर शामिल हो जाएगा। विमान सेवा के क्षेत्र में बस्तर को एक और बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।
आज से शुरू हो रही सेवा
शुक्रवार से सप्ताह में अब दो के बजाय तीन दिन दिल्ली के लिए विमान सेवा मिलेगी। सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जगदलपुर से व्हाया बिलासपुर होकर और बुधवार को व्हाया जबलपुर होकर विमान दिल्ली पहुंचेगा। इसके साथ ही बस्तर संभागीय मुख्यालय से जगदलपुर अब छत्तीसगढ़ के दोनों बड़े शहर रायपुर और बिलासपुर से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा।
पूरा शेड्यूल रहेगा ऐसा
सोमवार को दिल्ली से सुबह 7.50 बजे उड़ान भरकर जबलपुर होते हुए 11.40 बजे जगदलपुर लैंड करेगा। वापसी में यहां से दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरकर बिलासपुर होकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। बुधवार को दिल्ली से सुबह 7.50 बजे उड़ान भरक बिलासपुर होकर दोहर 12.05 बजे जगदलपुर जाएगा और वापसी में यहां से 12.30 बजे उड़ान भरकर जबलपुर होकर दिल्ली जाएगा।
शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरकर जबलपुर होकर विमान 11.20 बजे जगदलपुर आएगा और वापसी में यहां से दोपहर बजे12.50 बजे उड़ान भरक बिलासपुर होकर दिल्ली जाएगा।
इसी साल मार्च से शुरू हुई है सेवा
दिल्ली के लिए विमान इसी साल 12 मार्च को दिल्ली से व्हाया जबलपुर होकर जगदलपुर के लिए अलायंस एयर कंपनी की विमान सेवा का उद्घाटन हुआ था। जो नियमित तौर पर 6 अप्रैल से संचालित हो रही है।