INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 07:32 बजे से 09:14 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 24 जून का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों का किसी भी काम में रुचि बढ़ने के योग रहेंगे तथा किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात भी लाभकारी रहेगी। शासकीय कामकाज में आ रही बाधाओं का निदान संभव है। ओम कृष्णाय नमः का जाप करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 5।
वृषभ – वृषभ राशि के जातक प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे तथा संपत्ति मिलने के योग रहेंगे। वेतन भोगी लोगों का प्रमोशन हो सकता है। अपने बॉस से तालमेल अच्छा बनेगा। ओम नमः शिवाय का जाप करें। शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 1।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर ध्यान देना चाहिए तथा आज किसी प्रकार की विवाद या चर्चा नहीं करनी चाहिए, उचित होगा। पुरानी समस्याओं का निदान हो सकता है। शिव चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 3।
कर्क – कर्क राशि के जातक किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें तथा चलते हुए से बात ना करें उचित होगा। माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा तथा किसी वृद्ध आश्रम से भी जुड़ेंगे। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें। शुभ रंग ग्रे एवं शुभांक 4।
सिंह – सिंह राशि के जातक किसी परिस्थिति में थोड़े परेशान हो सकते हैं तथा घर में कलह हो सकती है। पुराने मित्र से भेंट करना लाभकारी होगा एवं आपके मार्ग को प्रशस्त करेगा। ओम दुर्गायै नमः का जाप करें। शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 7।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं वहां आपको अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए एवं आवश्यक वस्तुओं को ही खरीदना चाहिए उचित होगा, अन्यथा खर्च बढ़ाने के योग बन रहे हैं। ओम महादेवाय नमः का जाप करें। शुभ रंग गेहूंआ एवं शुभांक 9।
तुला – तुला राशि के जातकों को मन में चल रही बड़ी बातों को निकालना चाहिए तथा माता-पिता से शेयर करना चाहिए उचित होगा। शेयर मार्केट में उतार चढ़ा थोड़े हो सकते हैं परंतु अंत में लाभ होने के योग बन रहे हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग स्किन एवं शुभांक 8।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को परेशानी में घबराना नहीं चाहिए तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए अन्यथा कोई बड़ा नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आज शांत रहना तथा किसी प्रकार के निर्णय न लेना लाभकारी होगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा एवं शुभांक 6।
धनु – धनु राशि के जातक अपने से जुड़े हुए लोगों को लाभ पहुंचाएंगे एवं मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। मनपसंद वस्तुओं का समावेश आपके जीवन को बदलने में सहायक होगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 2।
मकर – मकर राशि के जातकों को विज्ञान के क्षेत्र में काम करने का अवसर प्राप्त होगा तथा नहीं खोज करने का अवसर भी मिलेगा। किसी प्राकृतिक स्थल पर जाना भी लाभकारी रहेगा तथा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 6।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का समय अनुकूल है, बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं एवं प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं, सगे संबंधियों के साथ भी कोई व्यापार करने हैं का विचार कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग हरा एवं शुभांक 5।
मीन – मीन राशि के जातकों की इच्छा के अनुरूप कार्य होंगे तथा बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आज प्रातः काल से ही लाभ मिलने के योग रहेंगे। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 3।