BHILAI. प्रदेश में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों की जब बात होती है तो भिलाई के रूंगटा आर-1 कॉलेज का नाम भी सामने आता है। वहीं अब इस कॉलेज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। अब कॉलेज को फोर ए ग्रेड का दर्जा मिला है। ये दर्जा करियर्स 360 की तरफ से मिला है। करियर्स 360 मैग्जीन से मिला यह दर्जा इस कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी फायदेमंद होगा। अब विश्व के अन्य देशों में भी विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिलेगा।
बता दें, भिलाई स्थित रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज को कॅरियर 360 संस्थान की तरफ से बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की श्रेणी में फोर ए मिला है।
कॅरियर 360 का उद्देश्य देश के उच्च स्तरीय कॉलेजों को विश्व स्तर पर ले जाना है। वहीं इस फोर ए का दर्जा मिलने से कॉलेज के डायरेक्टर्स व स्टूडेंट्स में खुश की लहर है। ग्रुप के चेयरमेन संतोष रूंगटा ने हर्ष व्यक्त किया है।
देश के अलावा विदेशों में भी मिलेगा अवसर
रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज के इस उपलब्धि का लाभ सिर्फ कॉलेज को ही नहीं बल्कि यहां पढ़ रहे छात्रों को भी मिलेगा।
इस उपलब्धि से यहां से छात्रों को विश्व स्तर पर जॉब व कॅरियर बनाने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं अच्छी कंपनियों में भी जॉब के अवसर मिलेगा।
बेस्ट कॉलेजों को मिलता है ये दर्जा
फोर ए ग्रेड का दर्जा विश्वस्तरीय कॉलेजों को ही प्राप्त होता है। यह दर्जा रूंगटा ऑर-1 कॉलेज को मिलने से अब विश्व के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल हो गया है। आपको बता दें इससे पहले भी रूंगटा आर-1 कॉलेज को कई उपलब्धियां हासिल हो चुकी है।