BILASPUR. मंगलवार को लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर गाली-गलौच करने से रोनके पर युवक ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काट कर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। वोटिंग के चलते पुलिस देर से पहुंच तो लोगों ने हत्यारे को बांधकर उसकी खूब पीटाई कर दी।

बता दें, मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जहां पर ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी उम्र 65 वर्ष खेती-किसानी का काम करता था। ग्राम कर्रा खार में उसने अपने खेत में फसल उगाया है।

मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह लगभग 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा कोरिया के बैकुंठ पुर का निवास गुजर रहा थां उसने बुजुर्ग किसान को गाली-गलौज की।


तब बुजुर्ग ने उसे गाली देने से मना किया। फिर अचानक से कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन कर पर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

लोगों ने उसे किसान की हत्या करते देख लिया। जिसके बाद वह भाग रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पिटाई की। कुछ ग्रामीणों ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

शराब के नशे में था आरोपी
जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते अफसर व पुलिस की टीम चुनाव ड्यूटी में तैनात है। जिसके कारण थाने में स्टॉफ कम होने के कारण पुलिस देर से पहुंची।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब के नशे में धुत था। प्रारंभिक जांच में हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। हत्यारा शराब के नशे में होने के कारण जवाब नहीं दे पा रहा था।



































