MALDIVES ELECTION. भारत में आम चुनाव का माहौल है। वहीं भारत के पड़ोसी देश मालदीव में आम चुनाव हो गए है और नतीजे भी आ गए है। इन नतीजों में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है। ऐसे में उनकी पार्टी की जीत भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

राष्ट्रपति मुइज्जू को चीन का समर्थक तो माना ही जाता है लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि चुनाव में उन्होंने भारत विरोधी कैंपेन व भाषणों से जनता को अपने पक्ष में वोट के लिए तैयार किया।

परिणाम में मुइज्जू की पार्टी को जीत मिली है। उन्होंने चुनाव के दौरान कहा था कि यदि पार्टी को जीत मिलती है तो जनता भारत के खिलाफ उनके फेसले को सही मानेगी।

59 सीटों पर दर्ज की जीत
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने विपक्षी पार्टी पर 59 सीटों में जीत दर्ज की है। वहीं इनकी विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने केवल 15 ही सीटों में जीत दर्ज की है।

इतनी बड़ी जीत के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे।

कई फेसले लिए भारत के खिलाफ
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भारत विरोधी माना जाता है। मुइज्जू ने भारत के खिलाफ कई फैसले लिए है वहीं माना जाता है कि मुइज्जू चीन के समर्थक है।

सत्ता में आने के बाद से ही उन्होंने चीन के साथ नजदीकियां बढ़ी है। उन्होंने भारतीय सेना को मालदीव से बाहर जाने को कहा था।

अब चुनाव में जीत के बाद भारत विरोधी फेसले सामने आ सकते है। साथ ही इस जीत से भारत का विरोध मालदीव में ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।





































