RAIPUR. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उत्सव कार्यक्रम के तहत आज रायपुर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कर्इै कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की उपस्थिति में बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव ने भाजपा ज्वाइन किया।

उनके साथ ही कांग्रेस के कई सरपंच, राजीव मितान क्लब के सदस्य, छत्तीसगढ़ी फिल्मों और लोक कलाकार, रामनामी समुदाय के लोगों सहित सैकड़ो लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

बिलासपुर नगर निगम की पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में बीजेपी प्रवेश किया है।

इस मौके पर बिलासपुर की पूर्व महापौर और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री वाणी राव ने कहा कि कांग्रेस में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। उनके और कांग्रेस के समर्पित लोगों की लगातार उपेक्षा हो रही थी। इस वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया। वहीं रामनामी समुदाय के लोगों ने कहा कि राम के लिए काम करने वाले के साथ हम जुड़े हैं।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। दूसरे पार्टियों के नेताओं और बड़ी संख्या में कलाकारों का भाजपा प्रवेश हुआ है। सभी का पार्टी की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं। पिछले 5 साल प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कांग्रेस के अंदर ये घुटन महसूस कर रहे थे।

इनके अलावा जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त महासचिव कांग्रेस रवि पांडेय सहित 50 पदाधिकारी एवं निर्वाचित जन प्रतिनिधि, जोगी कांग्रेस प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अनामिका पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आमीन खान , प्रदेश संगठन मंत्री संतोषी रात्रे, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, सोशल मीडिया प्रभारी, जिला पदाधिकारी सहित सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित विभिन्न साथी भाजपा में शामिल हुए।





































