INDORE. चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:37 बजे से 17:13 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 23 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों का अपने काम से ध्यान भटक सकता है और कर्मचारी से कोई कहां सुनी हो सकती है। पेट संबंधी बीमारी उभरने के योग हैं सावधान रहें। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातक बड़े व्यापार के लिए कर्ज ले सकते हैं तथा शासकीय कामकाज में भी वृद्धि होने के योग रहेंगे। पुरानी चल रही समस्याओं का निदान आज संभव है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 8
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करना चाहिए तथा अपने बड़े अधिकारियों एवं नेता से मेल मुलाकात करनी चाहिए, उचित होगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी तथा आर्थिक लाभ भी होगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 1
कर्क – कर्क राशि के जातक अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करेंगे तथा अपनी योग्यता के अनुसार पद प्राप्त करेंगे। आपके द्वारा किसी दिन हीन की सहायता हो सकती है। ॐ श्री गणेशाय नमः का जप करे।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 9
सिंह – सिंह राशि के जातक वाहन की खरीदी बिक्री कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने के योग हैं तथा धार्मिक स्थल जाने का अवसर मिलेगा। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
सब रंग सफेद एवं शुभ अंक 6
कन्या – कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए तथा अपने माता-पिता के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। राजनीतिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 4
तुला – तुला राशि के जातकों को बड़े काम के लिए रुकना चाहिए तथा छोटे-छोटे काम में दिल लगाना चाहिए उचित होगा। अपने मित्रों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे तथा व्यापार की स्थिति सुधरेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बड़ों से राय मशवरा लेना चाहिए एवं अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कड़ी मेहनत और लक्ष्य की प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं। ॐ माधवाय नमः का जप करे।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 7
धनु – धनु राशि के जातक संतान को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं एवं घर परिवार में भी वाद विवाद की स्थिति बन रही है। शाम होते-होते व्यापार अच्छा चलेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गेहूंआ एवं शुभांक 4
मकर – मकर राशि के जातकों को महिला साथी से सावधान रहना चाहिए तथा उनके साथ कोई बिजनेस नहीं करना चाहिए, बड़े नुकसान हो सकते हैं। बाहर जाने से बचें। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा आज जल्दबाजी में किए गए फैसले नकारात्मक हो सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होने के योग बन रहे हैं सावधान रहें। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातकों को बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना चाहिए तथा आज कड़ी मेहनत करनी चाहिए अच्छा रिजल्ट मिलने के योग है। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 8