BALOD. बालोद जिले में हुई एक अप्रत्याशित घटना में एक युवक की पलक झपकते ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली के टायर का डिस्क बदलते समय एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली के टायर का डिस्क बदलते समय टायर फट गया। इसके प्रेशर से युवक लगभग 25 फीट दूर जा गिरा और उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बालोद जिला के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुर्दी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को अपनी जांच कार्यवाही के दायरे में ले लिया।

बता दें 25 वर्षीय मृतक तुलेश मानिकपुरी जो कि कोंगनी गांव का रहने वाला है। वह ट्रैक्टर के ट्रॉली के पिछले चक्के का डिस्क खराब होने के चलते उसे बनाने के लिए अपने गांव कोंगनी से ग्राम कुर्दी आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि युवक एक ऑटो पार्ट्स में खुद ही डिस्क को चेंज करने के लिए टायर से बोल्ट खोल रहा था। अचानक टायर फट गया और टायर में मौजूद हवा के तेज प्रेशर की वजह से वह लगभग 25 फीट दूर जा गिरा। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।





































