MUMBAI. बॉलीवुड की कई फिल्में रिजीज हुईं, इनमें अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस में जमी है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ने वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने के बाद मंडे टेस्ट में फिल्म थोड़ा लड़खड़ा गई थी, लेकिन मंगलवार रात तक अपना बिजनेस संभाल लिया।

वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya की कहानी काफी अलग है। रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा तो भरपूर है, लेकिन लव स्टोरी में ट्विस्ट है।

ऐसे में फिल्म के बिजनेस पर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि, रिजी के बाद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का बिजनेस बढ़िया रहा। फिल्म ने पहले दिन 6.7 करोड़ के साथ शुरुआत की। वहीं, शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 9.65 करोड़ हो गया।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya के बिजनेस में रविवार को और भी उछाल आया और कमाई 10.75 करोड़ हो गई। वीकेंड पर फिल्म ने 27 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया।

हालांकि, मंडे टेस्ट में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के रंग में भंग पड़ गया, क्योंकि कमाई घटकर 3.65 करोड़ हो गई। इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा बिजनेस किया, लेकिन फिर लड़खड़ाने लगी। हालांकि अब बढ़िया कलेक्शन के बाद संभल गई है। रिलीज के पांच दिनों फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।



13 फरवरी को कमाए थे 3.85 करोड़ रुपए
एक रिपोर्ट के मुताबिक Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ने कमाई को ज्यादा गिरने नहीं दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी को देशभर में फिल्म ने 3.85 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 5 दिनों में इस फिल्म ने लगभग 34.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।




































