RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गई है ।
आज छत्तीसगढ़ के बॉर्डर से झारखंड में यात्रा प्रवेश करने वाली थी। लेकिन उसे एक दिन पहले ही टर्मिनेट कर दिया गया।
राहुल गांधी एक अर्जेंट मीटिंग में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो ने यात्रा आज बलरामपुर जिले में पहुंचने वाली थी लेकिन यात्रा पहुंचने से ठीक कुछ घंटे पहले ही कैंसिल हो गई है।
राहुल गांधी दरिमा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बलरामपुर जिले कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के इस भारत जोड़ो नया यात्रा के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की थी।
उनके कार्यक्रम कैंसिल होने से कार्यकर्ता बेहद हतोत्साहित हो गए हैं। राहुल गांधी को देखने और इस यात्रा से जुड़ने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।
ग्राम पंचायत झींगो में आज राहुल गांधी रात्रि विश्राम करते उसके बाद सुबह उनकी यात्रा आगे बढ़ती फिर झारखंड में झंडा अदला-बदली का कार्यक्रम होना था।