MUMBAI. अभिनेता सनी देओल की फिल्म Gadar 2 की सफलता के बाद अब Amisha patel अपनी करियर की हिट फिल्म Humraaz के पार्ट 2 में भी नजर आएंगी, जिसके लेकर मेकर्स ने विचार करना शुरू कर दिया।

मौजूदा दौर में सीक्वल के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए, लंबे समय से ये चर्चा चल रही है कि Humraaz का सीक्वल भी बनता हुआ नजर आएगा। इस बीच Bobby Deol की Humraaz 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान और रतन जैन Humraaz 2 को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं और लगभग 100 स्क्रीप्ट आइडिया के बाद उन्हें कुछ पसंद आया है, जिसको लेकर वह Humraaz की कहानी को आगे बढ़ाएंगे।

फिलहाल फिल्म की कहानी को पेपर पर लिखा जा रहा है, जो जल्द ही फाइनल हो जाएगी। बताया ये भी जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी में पुरानी स्टार कास्ट अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीषा पटेल के साथ लौट सकते हैं। हालांकि स्टार कास्ट की घोषणा नहीं की गई है।

साल 2002 की सुपरहिट फिल्म थी Humraaz
साल 2002 में Humraaz को रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित थी, जिसमें अक्षय खन्ना खलनायक के रोल में दमदार दिखे। इतना ही नहीं इस मूवी के गानों ने भी फैंस के ऊपर अपनी खास छोड़ी।

शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग की बदौलत हमराज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।





































