NEW DELHI. नई दिल्ली में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी केअनुसार दिल्ली के अलीपुर में दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।
मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है और चार घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। मृतक व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।
दरअसल, अलीपुर के जिस पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग की घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, वो घनी आबादी वाले इलाके है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा है और कर्मचारी काम पर लगे हुए थे।
गुरुवार शाम को आग लगने के बाद इतनी तेजी से भड़की कर्मचारियों को भागने का मौका तकनहीं मिला। यही वजह है कि फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए। हालांकि आज सुबह भी तलाशी अभियान जारी है। बताया गया कि फैक्ट्री में 2 और लोगों के फंसे होने की संभावना है।
बता दें कि दिल्ली के अलीपुर स्थित पेंट फैक्ट्री में भीषण आग की घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। इस हादसे के मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
मृतकों के शरीर पूरी तरह से जल गए हैं। उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो पा रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अफसर के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को रवाना किया गया था।
रात नौ बजे के गरीब आग दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने बताया कि पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं, जो जांच कर रही है।