BILASPUR. गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। लेकिन इस उत्सव को पूर्ण तभी माना जाता है जब मां भारती की आरती होती है। शहर में मां भारती के आरती की विधि आज से नहीं बल्कि कई सालों से की जा रही है। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां मां भारती की आरती कर देशभक्ति की भावना का संचार किया। वंदे मातरम व भारत माता की जय करते हुए लोग इस आरती में शामिल हुए।
बता दें, मां भारती राष्ट्र जागरण मंच, बिलासपुर गौ सेवा धाम व भारतीय गौ क्रांति मंच की ओर से मां भारती यानी भारत माता की आरती का कार्यक्रम किया गया। भारतीय गौ क्रांति मंच के विपुल शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम देवकीनंदन चौक पर किया गया।
जहां पर भारत माता की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। गंगा आरती के तर्ज पर ही मां भारती की भी आरती की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चाराण आचार्य योगेश, गोपाल कृष्ण व शत्रुघन कृष्ण के द्वारा आरती की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने भारत माता की जय करते हुए आरती गायी।
खूब हुई महाआरती की सराहना
इस महाआरती कार्यक्रम की खूब सराहना हुई। इस आरती में मुख्य रूप से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, साध्वी विश्वेस्वी , ओम माखीजा, राजेश सिंह, अतुल वैष्णव, आकाश गुप्ता, सौरभ पांडे, नवीन अग्रवाल, दुर्गेश महाराज, रजनीकांत रहे। वहीं सभी ने इस महाआरती को बहुत ही अच्छा बताते हुए हर वर्ष इस तरह की महाआरती करने के लिए कहीं।
गंगा आरती सा दिखा नजारा
गंगा आरती तो सभी ने देखी होगी। लेकिन शहर में पहली बार गंगा आरती के तर्ज पर मां भारती की आरती की गई। जो गंगा आरती से कम नहीं थी। आरती में शामिल होने व आरती को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
गौ माता पर की गोष्ठी
देवकीनंदन चौक में हुई इस आरती में गोपाल मणि ने दर्शन किया। वहीं उन्होंने गौ सेवा धाम का भ्रमण करते हुए वहां गौ माताओं के बीच पहुंचकर गौ माताओं के सुरक्षा व राष्ट्रमाता के विषय में गोष्ठी की।