BILASPUR.देवी-देवताओं पर आजकल खूब रील्स बनाए जा रहे है। वहीं इन दिनों श्रीराम के रील्स सबसे ज्यादा वायरल हो रहे है। जिसमें श्री राम के प्रति लोगों को आस्था रखने का संदेश दिया जा रहा है। लेकिन शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें युवक ने भगवान श्रीराम की तस्वीर को अपने पैरों तले दबाया और उसका रील्स तैयार कर वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का केस दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

बता दें, मामला चकरभाठा क्षेत्र का है। जिसकी जानकारी देते हुए टीआई अभय बैस ने बताया कि बीते मंगलवार को सेंवार निवासी दीपक रजक उम्र 38 वर्ष ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया से पता चला कि वीडियो को देवेन्द्र सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट किया है। युवक हिन्दू धर्म को अपमानित करने के लिए यह वीडियो बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने केस दर्ज
शिकायत कर्ता ने बताया कि धर्म विरोधी इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हिन्दू धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आह हो रही है। इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।






































