BILASPUR.केन्द्रीस संयुक्त सचिव डॉ.मनश्वी कुमार बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए अस्पतालों का निरीक्षण किया। इसी के तहत सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूरे अस्पताल का भ्रमण किया साथ ही डॉक्टरों से कहा कि मरीजों से दुर्व्यवहार करने से बचे। क्योंकि मरीज परेशानी की स्थिति में ही अस्पताल पहुंचते है ऐसे में उनसे दुर्व्यवहार करना सही नहीं है।
बता दें, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव डॉ.मनश्वी कुमार एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल व राजकिशोर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डों का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ.जगदीश सोनकर, कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एसडीएम सूरज साहू, सीएमएचओ डॉ.राजेश शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
आभा एप के बारे में जानकारी
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बनाए गए पंजीयन कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों से पंजीयन के लिए आभा एप के संबंध में जानकारी ली। आभा एप के बारे में बताया।
अन्य सेवाओं का भी किया निरीक्षण
संयुक्त सचिव ने डायलिसिस कक्ष, आयुष्मान कार्ड पंजीयन केन्द्र व 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में दी जाने वाली अन्य सेवाओं का निरीक्षण कर मरीजों तक पहुंचाने की बात भी कही।
फार्मासिस्ट से ली जानकारी
उन्होंने दवा पंजी कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट से विस्तार से जानकारी ली। कई सवाल भी हेल्थ व दवाओं के विषय में पूछा। साथ ही दवाओं को देते समय बारिकी से मरीजों को जानकारी देने की भी सलाह दी।