BILASPUR.विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। जिसमें बिलासपुर विधानसभा की सीटों में आ रहे रूझान से बीजेपी को बढ़त है। जिसमें पूर्व मंत्री अमर व धरमलाल कौशिक ने अपने सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं इनके साथ कुल पांच सीटों पर बीजेपी ही आगे है।
बता दें, बिलासपुर के 6 सीटों पर मतगणना कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में जारी है। जिसमें बिलासपुर सीट से अमर अग्रवाल आगे है। वहीं बिल्हा से धरमलाल कौशिक आगे है। इनके साथ मस्तूरी, बेलतरा क्षेत्र में भी बीजेपी ही आगे बढ़ रही है।

108 प्रत्याशी है मैदान में
बिलासपुर विधानसभा के 6 सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी मैदान में है। आज सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। बेलतरा, बिलासपुर, मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, कोटा में बीजेपी व कांग्रेस की ही टक्कर है। तीसरी कोई पार्टी नहीं दिख रही है।

बिलासपुर के परिणाम आएंगे पहले
17 चरणों में बिलासपुर विधानसभा के परिणाम आने है। वहीं मस्तूरी का परिणाम 24 चरणों में आएगा। माना जा रहा है कि दोपहर तक बिलासपुर का परिणाम साफ हो जाएगा।
दूसरे राउंड के नतीजे
बिलासपुर के अमर अग्रवाल 6030 वोटों से आगे है। वही तखतपुर से धर्मजीत सिंह 742 मतों से आगे है। कोटो से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 1632 मतों से आगे चल रहे है। मस्तूरी से 108 वोट से कृष्णमूर्ति बांधी आगे चल रहे हैैं।




































