KANKER. आज छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पीएम मोदी भाजपा की विजय संकल्प रैली में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में राज्य सरकार और कांग्रेस की नीतियों पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में चल रही आंधी कांकेर में भी दिख रही है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों को सशक्त करने का संकल्प लिया है। अब भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़ को देश के टाप राज्यों में से एक बनाने का है। यहां कांग्रेस और विकास के बीच छत्तीस का आंकड़ा दिखाई देता है। जहां भी कांग्रेस की सरकार रहेगी वहां कभी विकास नहीं सकता। आगे पीएम मोदी ने कहा कि, कल छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस था। कई बड़ी चुनौतियों को पार करके भाजपा ने यहां नई व्यवस्था बनाई। लेकिन कांग्रेस की सरकार हमेशा भाजपा से दुश्मनी ही निकालती रही।
कांग्रेस के राज में सालों में केवल नेताओं के बंगले, कारें का ही विकास हुआ है। कांग्रेस ने अपने रिश्तेदारों का फायदा करवाया है। इसमें गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों को कुछ नही मिला। कांग्रेस सरकार की इन करतूतों के चलते आज पूरे छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है अउ नहीं सहिबो, अब बदल के रहिबो।