BHILAI. भिलाई के खुर्सीपार में जोन-3 इलाके में उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह द्वारा चुनावी सभा आयोजित की गई। इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भिलाई नगर प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय भी इसमें शामिल हुए।
उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा के लिए वोट मांगा और प्रेमप्रकाश पांडेय को फिर से विधानसभा सदन भेजने का संकल्प लिया। इसी के साथ ही महिलाओं भी आने वाले 17 नवंबर को मतदान करने का संकल्प लिया। दया सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। इन्होंने विकास के नाम पर केवल ढकोसला किया है। कांग्रेस सरकार झूठ फरेब की सरकार है। अब लोगों ने इसे बदलने का मन बना लिया है। लोगों ने अब नहीं सहिबो, बदल के रहिबो का नारा दिया और नारे दया सिंह के साथ भाजपा का समर्थन किया।
वहीं विधानसभा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रदेश में मोदी जी की गारंटी है। विश्वास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास होगा। महिलाओं को साल में 12000 रुपए मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा।