BILASPUR.सिम्स में लगातार हो रही अव्यवस्थाओं के चलते हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया। जिसमें ओएसडी आर प्रसन्ना सिम्स की व्यवस्था सुधारने में लगे है। जिसके अंतर्गत सिम्स में बदलाव भी हो रहे है। अब सिम्स में महिला मरीजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रथम तल में रखने निर्णय लिया गया है।
बता दें, सिम्स की हालत को सुधारने के लिए ओएसडी आर प्रसन्ना अधिकारी-कर्मचारियों से कार्य करवा रहे है। साथ ही अव्यवस्था को दूर कर मरीज को पहली प्राथमिकता देने पर जोर दे रहे है। इसी के तहत महिला मरीजों के लिए व्यवस्था बदली जा रही है। अब जितने भी महिला वार्ड अस्पताल भव के ऊपरी तल पर संचालित हो रहे है उन्हें प्रथम तल में स्थापित किया जाएगा। इससे महिला मरीजों को आसानी से प्रवेश दिलाया जा सकेगा।
महिलाओं को न हो दिक्कत इसलिए बदलाव
महिला मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के लिए दूसरे व तीसरे तल में व्यवस्था है। जिसे प्रथम में करने का कार्य किया जा रहा है। इससे महिला मरीजों को तुरंत ही भर्ती कराया जा सकेगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को लेबर व अन्य किसी तरह की समस्या से इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को सुविधा होगी।
29 वार्ड है सिम्स में संचालित
सिम्स में कुल 29 वार्ड संचालित है। जिसमें सिम्स के सभी वार्ड पुराने अस्पताल भवन में संचालित होते है। जो चार मंजिला है। इसमें सभी में महिलाओं को ऊपर के माले में ही रखा जाता रहा है। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत उन्हें प्रथम तल में रखा जाएगा।
लगातार किया जा रहा सिम्स का निरीक्षण
सिम्स की व्यवस्था जल्द से जल्द सुधरे इसके लिए प्रयास जारी है। सिम्स का लगातार निरीक्षण स्वास्थ्य सचिव पी दयानंद, आर प्रसन्ना व हाईकोर्ट भी करवा रही है। जिससे उम्मीद है कि अब सिम्स में सभी चीजों को ठीक कर लिया जाएगा।