GARIYABAND. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके बेटे ने मिलकर 60 साल के पति को मौत के घाट उतार दिया। इस बात की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति शक्की मिजाज का था और आए दिन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक उससे विवाद करता था। पिछले पांच सालों से दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दिन भी इसी बात को लेकर महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ जिससे परेशान होकर महिला और उसके बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह मामला देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई का है।
गिरीश सोनवानी और लक्ष्मीबाई ने डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर गंगेश्वर सोनवानी(60) की हत्या कर दी। बुरी तरह खून से लथपथ शव गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा मिला।गांव के कोटवार ने शव देखते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद गंगेश्वर को देर रात देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मृतक के शरीर से बहुत अधिक खून बह चुका था जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।