RAIPUR.छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें प्रत्याशी अपनी संपत्ति और अन्य विवरण देते है। इसी के तहत प्रदेश के राजनेताओं की संपत्ति की जानकारी मिली है। जिसमें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने अपनी संपत्ति में 52 करोड़ इन पांच सालों में कम होने की जानकारी दी है। इन सबके बाद भी वे राज्य के सबसे रईस राजनेता है।
बता दें, राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के द्वारा अपनी संपत्ति की जानकारी निर्वाचन आयोग को दी गई है। जिसमें खेत-खलिहान से लेकर बंगला, गाड़ी व नगदी की जानकारी दी गई हैं। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस से टीएस सिंह देव व मंत्री अमरजीत भगत की संपत्ति का ब्यौरा जमा किया गया।
मंत्री अमरजीत की पत्नी है करोड़पति
मंत्री अमरजीत भगत ने संपत्ति का ब्यौरा दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी करोड़पति है और उनके पास उनसे कम संपत्ति है। वर्ष 2018 के चुनाव में दिए सम्पत्ति के ब्यौरा व वर्ष 2023 के संपत्ति ब्यौरा में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। जबकि उनकी पत्नी करोड़पति है उनके पास अधिक संपत्ति है। अमरजीत भगत सीतापुर से विधायक है। बतौर कांग्रेस के उम्मीदवार पांचवी बार चुनावी मैदान में है।
अमरजीत के परिवार की कुल संपत्ति
मंत्री अमरजीत भगत ने नामंाकन के घोषणा पत्र में संपत्ति का ब्यौरा दिया है। जिसके तहत उनके परिवार की कुल संपत्ति 7.55 करोड़ घोषित की है। जो वर्ष 2018 में 5 करोड़ 87 लाख रूपये थी। इन पांच सालों में देनदारी भी कम हुई है। इसमें उनके पास बीमा, बैंकों में जमा राशि सोने-चांदी सब मिलाकर 52 लाख 20 हजार की संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी कौशल्या भगत उद्यमी है। उनके पास 8.15 लाख नगद सोने-चांदी के जेवर सहित कुल एक करोड़ 14 लाख रूपये बताई गई है।
हर पांच साल में घट रहा उपमुख्यमंत्री का धन
छत्तीसगढ़ के सबसे धनी राजनेता माने जाने वाले उपमुख्यमंत्री की संपत्ति इस बार 52 करोड़ घट गई है। बता दें उनके पास 447.77 करोड़ संपत्ति शपथ पत्र में घोषित की गई है। जबकि वर्ष 2018 में उनके पास 500 करोड़ रूपये की संपत्ति थी। हर पांच साल में जमा किए गए संपत्ति ब्यौरा में उनकी संपत्ति बढ़ने के बजाए घटी है।