BILASPUR. नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड मेडल मिला है। जिसमें वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने फाइनल में जीत का परचम लहराते हुए यह मेडल दिलाई है। इसमें छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि 28 राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इन खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ को यह मैडल मिला है।
बता दें, गोवा में 37वां नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया है। जिसमें देश भर के 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी नेशनल गेम्स में अपना हुनर दिखा रहे है। वैसे तो हर बार प्रदेश के खिलाड़ियों प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश को गोल्ड पदक मिला है।
यह पदक वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव को मिला है। उन्होंने फाइनल में जीत दर्ज की। वहीं बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप को सेमीफायनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ब्रांज मेडल मिला। नेशनल गेम्स 28 अक्टूबर तक होंगे।

इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर
गोवा में आयोजित हुए नेशनल गेम्स में देश भर से लगभग 1 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। जिसमें 24 अक्टूबर को बैडमिंटन व 25 अक्टूबर को वेटलिफ्टिंग के मुकाबले हुए। इसमें पुरूष वर्ग में विजय कुमार माहेश्वरी व महिला वर्ग में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने हिस्सा लिया। विजय को 5वां स्थान हासिल हुआ लेकिन ज्ञानेश्वरी ने पहला स्थान हासिल किया।
हरियाणी की प्रीति को हराया
ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 80 और क्लीन एंड जर्क में 97 किलो मिलाकर कुल 177 किलोग्राम वजन उठाए। ज्ञानेश्वरी का मुकाबला हरियाणा के प्रीति ने कुल 174 किलो वनज उठाया। इस तरह ज्ञानेश्वरी ने प्रीति को हराकर पहले स्थान पर रही। इसके अलावा ओड़िशा की झिल्ली डाला बेहरा ने कुल 167 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
आज भी होंगे कई गेम
नेशनल गेम्स में तीसरे दिन भी गुरूवार को महिला बास्केटबाल, तलवार बाजी, पेंचक सिलट, बिलियडर््स, स्नूकर, मलखंभ सहित कई खेल होंगे। मलखंभ में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है तो उनसे भी पदक की उम्मीद लगाई जा रही है।



































