BILASPUR. विधानसभा चुनाव की तारीख तय होते ही अफसरों के तबादले निवार्चन आयोग कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर के कलेक्टर को भी बदल दिया गया है। नए कलेक्टर के तौर पर अवनीश शरण को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नौ साल पहले वे बिलासपुर नगर निगम में आयुक्त के पद पर थे।
एक बार फिर बिलासपुर में उनकी वापसी हुई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर कुणाल दुदावत से कार्यभार लिया। उसके बाद चुनाव से संबंधित जानकारी ली। उनके पद ग्रहण करते ही यह साफ हो गया है कि अब निर्वाचन का कार्य उन्हीं के मार्गदर्शन में होगा। निर्वाचन अधिकारी के जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
बदले गए थे कलेक्टर-एसपी
दरअसल विधानसभा चुनाव के कार्य में ढिलाई बरतने के आरोप में बिलासपुर व रायगढ़ के कलेक्टर, कोरबा के एसपी व बिलासपुर के एडिशनल एसपी को बदल दिया था। जिसमें बिलासपुर कलेक्टर के तौर पर अवनीश शरण, बिलासपुर एडिशनल एसपी अर्चना मिश्रा बनाई गई।
2013-14 में रहे शहर के निगम आयुक्त
कलेक्टर अवनीश शरण ने पूर्व में भी बिलासपुर में एक अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी निभाई थी। वर्ष 2013-14 में नगर निगम आयुक्त के तौर पर कार्य कर चुके हैै। निगम आयुक्त के बाद राज्य शासन ने कलेक्टर के पद पर उनका तबादला कर दिया था। नौ साल बाद एक बार फिर बिलासपुर पहुंचे। इस बार बतौर कलेक्टर जिम्मेदारी सम्हालेंगे व चुनाव कार्य पूरा कराएंगे।