INDORE. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 12:23 बजे से 13:55 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 13 सितंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को बनाए गए उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम चाहिए, जिससे आपके सभी काम हो सके। आज आपको प्रैक्टिकल रहना है किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं फसना है। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 3
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि व्यस्तता काफी रहेगी एवं समय का सदुपयोग करने में थोड़े असमर्थ हो सकते हैं। किसी प्रकार की लापरवाही आपको बड़ा नुकसान दे सकती हैं। ओम विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग बेगनी एवं शुभांक 7
मिथुन – मिथुन राशि की जातकों को परिस्थितियों के अनुसार कार्य करना चाहिए तथा थोड़े सकारात्मक रहना चाहिए, जिससे बदलाव आए। महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान दें उचित रहेगा। राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग कला एवं शुभ अंक 4
कर्क – कर्क राशि के जातकों को लंबे समय से आ रही समस्याओं का निदान होगा और थोड़ी राहत मिलेगी। किसी प्रकार की जल्दबाजी आपको जरूर नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए जल्दबाजी न करें और अपने मूल्यों पर काम करें। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 6
सिंह – सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए और जिस कार्य में आप दक्ष हैं उसी में हाथ डालना चाहिए उचित रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 2
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज का दिन अच्छे से बीतेगा तथा आपका श्वसन तंत्र भी आपका साथ देगा, जिससे पुराने रोग में सुधार होगा । आज थोड़ा जिंदादिली से जीने का प्रयास करें। ओम राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 6
तुला – तुला राशि के जातकों को गलत चीजों का समर्थन नहीं करना चाहिए तथा किसी अनजान व्यक्ति के चक्कर में नहीं पढ़ना चाहिए अन्यथा स्वार्थ वस आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। नवीन वस्तुओं का समावेश करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग स्किन एवं शुभ अंक 7
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक चिताओं से दूरी मिलेगी तथा अधिक उलझन से निजात प्राप्त होगा। प्रॉपर्टीज संबंधी कार्यों में आपको लाभ मिलने वाले हैं एवं आर्थिक कोई सहायता प्राप्त हो सकती हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 1
धनु – धनु राशि के जातकों का आज वर्तमान समय ठीक रहेगा जिससे आ रही परेशानियों को आप ठीक प्रकार से सामना कर पाएंगे। अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं तथा परिवार के साथ थोड़ा समय बिता सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 9
मकर – मकर राशि के जातक थोड़े भावुक तथा दयालु रहेंगे, जिससे आप किसी गरीब की सहायता कर सकते हैं एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। शारीरिक पीड़ाओं की चिंता ना करें, सही उपचार मिलने वाला है। ओम माधवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 3
कुंभ – कुंभ राशि के जातक आज जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएंगे एवं आवश्यक होने पर ही खरीदारी करेंगे या इनवेस्ट करेंगे। शाम होते-होते किसी प्रकार के आर्थिक सहायता या अर्थ संबंधी लाभ हो सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 9
मीन – मीन राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राएं करनी चाहिए एवं अपने काम के प्रति सजग रहना चाहिए उचित रहेगा। आज किसी बड़े कार्यो की पुष्टि होगी एवं शासकीय कामकाज में गति आएगी। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 5