गायों की मौत पर बीजेपी के बयान पर सुशील आनंद ने कहा कि जाँच के आदेश दे दिए गए थे, डॉक्टर लगातार गायों का इलाज कर रहे है, गायों की मौत दु:खद घटना है, जाँच में जिसकी लापरवाही सामने आयेगी उस पर कार्रवाई होगी।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किए जाने पर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले रमन सिंह के क़द के बारे में टिप्पणी करनी चाहिए।
राष्ट्रीय उपाध्याय है न किसी चुनाव न किसी राज्य की जिम्मेदारी उन्हें दी गई, टीएस सिंहदेव को जगह देना बेहतरीन निर्णय है। कांग्रेस के नेताओं का क़द आलाकमान के निगाह में लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के नेताओ को जिम्मेदारी मिली है, बीजेपी की टिप्पणी बौखलाहट है।
दरअसल, ढाई हज़ार शिक्षकों के नई पदस्थापना को कैंसिल किए जाने पर सुशील आनंद ने कहा हमारी सरकार की नीति स्पष्ट है कोई गड़बड़ी करेगा तो बख्शा नहीं जायेगा, गड़बड़ियों पर हम लीपापोती करने पर भरोसा नहीं करते, कुछ गड़बड़ी हुई थी जो दोषी है इस पर कार्रवाई हुई है। कुछ को सजा के तौर पर मूल जगह पर भेजा गया है।
वहीं, गायों की मौत पर बीजेपी के बयान पर सुशील आनंद ने कहा कि जाँच के आदेश दे दिए गए थे, डॉक्टर लगातार गायों का इलाज कर रहे है, गायों की मौत दु:खद घटना है, जाँच में जिसकी लापरवाही सामने आयेगी उस पर कार्रवाई होगी। बीजेपी गायों की मौत पर राजनीति कर रही है। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके समय में गौशाला में 27 हज़ार गायों की मौत हुई थी, गाय को भूखा रखकर मारा जाता था।
छत्तीसगढ़ में लगातार यात्री ट्रेनें प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में कांग्रेस 6 से 13 सितंबर तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने जा रही है। इस कार्यक्रम के बारे में राजीव भवन में पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशीला आनंद शुक्ला ने बताया की 9 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ताकार ज्ञापन सौंपा जाएगा। 10 से 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय में पंपलेट और पोस्टर वितरण किया जाएगा।
वहीं 13 सितंबर को प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर 1 घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार यात्री रेल को बंद करने की साजिश रच रही है। पिछले 3 सालों में 67 हजार 382 ट्रेनों को रद्द किया गया है ।जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को केंद्रीय समिति में जगह मिलने पर कही ये बात