DURG. दुर्ग शहर में 02 सितम्बर को रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में 14 कंपनियों में 831 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसमें आईटीआई और डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी। संजय रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज कोहका भिलाई में सुबह 09 बजे से यह आयोजन शुरू होगा।

इन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में होगी भर्ती
– टाटा मोटर (एचपी क्वेस का. लिमि)
– बजाज मोटर, एसकेएचवाय टेक प्रा.लि
– एडविक हाई टेक प्रा.लि
– स्टील इंफ्रा साल्यूशंस प्रा.लि
– पॉलीरब कूपर स्टेंडर्ड एफटीएस प्रा.लि
– रोंच पॉलीमर्स प्रा.लि, सिम्प्लेक्स कास्टिंग
– भिलाई आयरन एंड स्टील प्रोसेसिंग का. प्रा.लि
– कोठारी इंजीनियरिंग वर्क
– न्यू एलेनबेरी वर्क्स, डोज्को इंडिया प्रा.लि
– भवानी एंड कंपनी और जेएनएस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड

जरुरी दस्तावेज
– शैक्षणिक मूल प्रमाण और अंकसूची
– पहचान पत्र
– आधार कार्ड
– रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक
– छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी

अभ्यर्थियों को इन सभी दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट केम्प में उपस्थित होना होगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव से सम्बंधित अधिक जानकारी मॉडल कॅरियर सेंटर, दुर्ग के फेसबुक पेज पर उपलब्ध हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए फेसबुक पेज पर दिए गए गूगल लिंक bit.ly/placementcampregistration पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।







































