KESHKAAL. जंगली सुअर का शिकार करने के चक्कर में एक ग्रामीण ने साथ में गए दूसरे ग्रामीण को ही अपनी गोली का निशाना बना डाला। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कांकेर जिले के केशकाल थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिरगोली के 9 ग्रामीण पास के ही जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने गए हुए थे।
जंगली सुअर का शिकार करने के लिए 2 लोग भरमार बंदूक रखे हुए थे, जब एक ओर से कुछ लोगों के द्वारा जंगली सूअर को दौड़ाया गया तभी एक ग्रामीण ने अपने पास रखे भरमार बंदूक से गोली चलाया। इस बीच सूअर को गोली ना लग कर दूसरे ओर खड़े ग्रामीण के सिर में जा लगा जिसके चलते मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने केशकाल थाना पहुंचकर शिकायत की है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करने उपरांत परिजनों को शव सौंप दिया गया हैं। वही केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि जिसने गोली चलाया उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर भरमार बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इधर, छत्तीसगढ़ में शिकार से जुड़ी एक अन्य खबर में गरियाबंद में शिकारी के घर वन विभाग ने छापा मार कर शिकारी के घर से 4 पोटाश बम, 2 बंदूक बरामद किया है। साथ भालू के नाखून और अजगर की छाल भी बरामद की है। शिकारी के घर कई वन्यजीवों के अंग भी बरामद हुए हैं। तीर धनुष समेत शिकार के कई सामान भी बरामद किए गए हैं। उदंती की एंटी पोचिंग टीम को सूचना मिली थी। उड़ीसा के नौरंगपुर वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई है.