MEXICO CITY. मैक्सिको से हैवानियत की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां 32 वर्षीय एक शख्स को मीडिया आउटलेट्स ने ‘शैतान’ करार दिया है। उसने पिछले सप्ताह कथिततौर पर अपनी पत्नी की पहले हत्या की। इसके बाद उसके दिमाग को टैकोस के साथ खा गया।

पुलिस ने 29 जून को उसे नशीली दवाओं के प्रभाव में पत्नी की हत्या करने, उसके बाद उसकी खोपड़ी को ऐशट्रे के रूप में इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ब्रिटिश अखबार द मिरर के अनुसार, पति अल्वारो और पीड़िता मारिया मोंटसेराट की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

पूछताछ के दौरान, अल्वारो ने अधिकारियों को सांता मुएर्टे (लोककथा के अनुसार एक महिला संत, जिसे मौत के अवतार माना जाता है) के बारे में बताया और कहा कि शैतान ने उसे भीषण अपराध करने का आदेश दिया था। कथित तौर पर हत्यारे ने शरीर के कुछ हिस्सों को खड्डे में फेंक दिया और बाकी को घर पर रख दिया।

वारदात का पता अपराध के दो दिन बाद तब पता चला, जब उसने अपनी सौतेली बेटी को बुलाकर कहा कि आओ अपनी मां को ले आओ…। मैंने उसे मार डाला है। पीड़िता की मां मारिया एलिसिया मोंटिएल सेरान का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल था। उसने स्थानीय मीडिया को बताया कि मैंने रोते हुए उसे फोन किया और पूछा कि अगर वह बुरी इंसान नहीं थी, तो उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया।

मारिया के अनुसार उसकी नातिनों के साथ ही सौतेले पिता ने हिंसा और यौन उत्पीड़न की थी। पीड़िता की मां ने कहा, “जब नातिन नहाती थीं, तो वह उन पर बुरी नजर रखता था। मेरी बेटी उससे बेइंतहा प्यार करने के कारण खामोश रहती थी। पीड़ित के परिवार ने दावा किया कि अल्वारो एक बिल्डर है। वह शराब और नशीली दवाओं के सेवन का आदी था।






































