RAIPUR. रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में शनिवार को राजीव भवन में कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया और विपक्ष पर वार भी किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभालते ही दीपक बैज ने चैंलेंज कर दिया। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़कर दिखाएं।
बैज ने कहा कि केंद्र सरकार साढ़े चार साल से छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी से लड़ेंगे। हम 2023 विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरा पर लड़ेंगे। 18 घंटे काम करके सरकार बनाएंगे। ईमानदारी के साथ, संगठन का काम करेंगे और सरकार बनाकर देंगे। 3 महीना दिन-रात काम करेंगे और जीता कर लाएंगे। 5 साल साल सरकार काम करेगी।
कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए दीपक ने कहा कि आप लोगों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। हमारे कार्यकर्ताओं और नेतागण के इरादे को बरसता पानी भी डिगा नहीं सका। सत्ता और संगठन दोनों अलग-अलग है। सत्ता और संगठन में तालमेल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य और मिशन 2023 और मिशन 75 प्लस हासिल करना है।
झूठ और फरेब की राजनीति को उखाड़ फेकना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज हमारे नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का हम सब स्वागत करते है, अभिनंदन करते है। राजीव भवन रायपुर में दीपक बैज ने नये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
वहीं, मंत्री बने मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे बस्तर के ऊर्जावान सांसद दीपक बैज नये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से और हमारे हजारों कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक अभिनंदन, स्वागत करता हूं। नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, दो बार विधायक एवं वर्तमान में बस्तर के सांसद है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी है, जो राजनीतिक सफर है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज का रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं और डीजे की धुन पर स्वागत किया। माना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन तक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। राजीव भवनमें लड्डू से तौला गया, आतिशीबाजी की गई।
राजीव गांधी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में दीपक बैज ने मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए कांग्रेस के सांसद विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह नजर आया।