BHILAI. छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में आज सुबह एक बीएसपी कर्मचारी की मौत की खबर सामने आई है। सुबह प्लांट में मास्टर ऑपरेटर की लाश मिलने से हडकंप मच गया। मृतक मॉर्निंग शिफ्ट ड्यूटी पर गया हुआ था जो प्लांट में मास्टर ऑपरेटर का काम करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश कुमार उइके पिता कालाराम उइके रानीतराई बालोद जिला का निवासी है जो वर्तमान में धनोरा में रह रहा था। आज सुबह 06 बजे वह अपनी मॉर्निंग शिफ्ट की ड्यूटी करने गया हुआ था जहां उसकी मौत हो गई।
सुबह कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने वहां मास्टर ऑपरेटर का शव देखा। पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को सेक्टर-9 हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उप निरीक्षक बी.आर मरकाम से मिली जानकारी के अनुसार, हर दिन की तरह राजेश आज भी सुबह अपनी ड्यूटी करने गया हुआ था।
प्लांट पहुंचने पर उसे अचानक चक्कर आने लगा और वो बेहोश होकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, राजेश शुगर का मरीज है और पहले भी इस वजह से अस्पताल में एडमिट हो चूका था। मौत का कारण शुगर अटैक या हार्ट अटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आये बिना कुछ कहा जाना मुश्किल है।