AMBIKAPUR. आज छत्तीसगढ़ के शिमला यानि अंबिकापुर में एक युवक ने बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की याद दिला दी. अपने शोले फिल्म तो देखा होगा. जिसमें धर्मेंद्र पानी टंकी में चढ़कर हंगामा करते है. दरअसल अंबिकापुर में भी ये सीन देखने को मिला.

यहां एक युवक प्रेम-प्रसंग के चलते ग्राम पहाड़ चिरगा के पानी टंकी में चढ़ा गया और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। युवक ग्राम गोविन्दपुर का रहने वाला है। कई घंटों तक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवक शादीशुदा है, और उसके दो बच्चे भी हैं. घंटों बार युवक युवती से टंकी के ऊपर से ही चिठ्ठी भेजता रहा. फिर कही पुलिस और परिवार वालों के समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा. मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।





































