BHILAI : भिलाई के चन्द्रा-मौर्या सिनेमा के पास लाइफ केयर के पीछे अभी-अभी एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट की दीवार गिरने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। जबिक एक अन्य श्रमिक घायल है। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने से यह हादसा हुआ। घायल दो अन्य श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भिलाई के सुपेला स्थित चन्द्रा-मौर्या सिनेमा के पास भवन का निर्माण चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह भवन अस्पताल के लिए बनाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 3-4 बजे के आसपास बेसमेंट की ढलाई का काम चल रहा था। बेसमेंट की एक दीवार भी थी। इसके सहारे ऊपर गिट्टी और बजरी रखी हुई थी। ढलाई के लिए लाई गई सीमेंट गिट्टी मिक्सिंग मशीन के चलने से कंपन हो रहे थे। इन्हीं कंपनों के कारण बेसमेंट की दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में बेसमेंट की ढलाई कर रहे श्रमिक आ गए। दीवार की चपेट में आने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रमिक घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे, भवन किसी डॉक्टर का हादसे में जिस महिला की मौत हुई है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनकी उम्र महज 3 साल और पांच साल बताई जा रही है। भवन का निर्माण किसी डॉक्टर द्वारा कराया जा रहा था। इनका नाम अनूप गुप्ता बताया जा रहा है।