INDORE . चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 14:02 बजे से 15:39 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 04 मई का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों किसी विरोधी से आमना-सामना हो सकता है। समाजवादी बन सकते हैं। मन विचलित रहेगा तथा चलते हुए काम में बाधा उत्पन्न होंगी किसी का सहयोग ना मिलने से भी मानसिक टेंशन बढ़ेगा। ओम नारायणाय नमः का जप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 9
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को अधिक चिंताएं हो सकती है परंतु सही दिशा में किया गया कार्य संपन्न होगा। अपने ग्रुप के साथ अच्छे संबंध बनेंगे तथा किसी शिक्षा क्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 2
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने पराक्रम दिखाने की आवश्यकता है तथा सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। किसी शहर में जाने से मन प्रफुल्लित होगा तथा नए दोस्त बनेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 3

कर्क – मिथुन राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के योग बनेंगे तथा तनाव से मुक्ति प्राप्त होगी। विरोधी परेशान हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्य की अधिकता जरूर होगी। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 4
सिंह – सिंह राशि के जातकों का समय अच्छा रहेगा तथा व्यवस्थित कार्य होंगे। परिवार के लोगों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा तथा नये विवादों से मुक्ति मिलेगी। कार्य की अधिकता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है । हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभांक 6
कन्या – कन्या राशि के जातकों के दैनिक समाचार मिल सकते हैं तथा व्यापार व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। अपने कार्य के फाइनल रिजल्ट के लिए थोड़ा रुकना पड़ सकता है एवं धैर्य के साथ काम करना पड़ सकता है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 1

तुला – तुला राशि के जातकों को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका मिलेगा तथा किसी निर्माण कार्य में सम्मिलित भी हो सकते हैं। संगीत कार्यक्रम में भी जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा किसी मांगलिक आयोजन में भी जा सकते हैं। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 9
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक विरोधी से परेशान हो सकते हैं तथा अचानक किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं सावधान रहें। प्रॉपर्टी संबंधी कागजात अच्छे से जांच लें तभी कोई प्रॉपर्टी खरीदने उचित रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 6
धनु – धनु राशि के जातकों का अपने भाइयों के सहयोग से प्रॉपर्टी में लाभ मिल सकता है एवं आय में सुधार हो सकता है। समय अनुकूल रहेगा तथा संतान पक्ष से की गई आशा पूर्ण होने के योग हैं। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8

मकर – मकर राशि के जातकों को विवादित मामलों से दूर रहना चाहिए तथा परिवार का सहयोग प्राप्त करना चाहिए उचित रहेगा। कोई भी कार्य करने के पहले ध्यान देवें हम संभल कर काम कीजिए नहीं तो अधिक व्यय हो सकता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 1
कुंभ – कुंभ राशि के जातक पुरानी समस्याओं से निजात पाएंगे एवं व्यापार व्यवसाय में आगे बढ़ेंगे एवं अनावश्यक खर्चों से दूरी बनेगी। प्रोपर्टी संबंधी कार्यभार में थोड़ी परेशानी आ सकती है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग बैगनी एवं शुभ अंक 8
मीन – मीन राशि के जातकों खुशी मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा जहां आपके शत्रु थोड़ा सक्रिय हो सकते हैं ध्यान देवें। अपने द्वारा लिया गया कर्ज तुरंत चुका देवें अन्यथा कोई बड़ी परेशानी में आने के योग हैं। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 1
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।




































