INDORE. चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 14:02 बजे से 15:36 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 13 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक आज अपने मित्रों के साथ घूमने की प्लानिंग बनाएंगे तथा उसे सफल भी बनाएंगे। आज का दिन शुभ रहेगा जिससे बड़े कार्य संपन्न होंगे। पुरानी आ रही समस्याओं के निदान के लिए प्रयास भी करेंगे। ओम नारायणअय नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 1
वृषभ – वृषभ राशि के जातक आज लंबी दूरी की यात्रा करेंगे एवं व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नए-नए व्यक्तियों से मिलेंगे। छोटी टीम के साथ काम करना लाभकारी रहेगा तथा बड़े प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए आर्थिक मदद भी लेंगे। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 4
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होंगे। राजनीतिक भविष्य के लिए यात्राएं भी करेंगे जो आपके जीवन में सफलता के रास्ते खोलेगी। घर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा एवं पुराने पारिवारिक सदस्यों से भेंट होने के योग बनेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 4
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाहन का सही प्रयोग करें अन्यथा नुकसान होने के योग हैं। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं तथा पुराने स्थल की यात्रा थोड़ी कष्टप्रद हो सकती है। ओम् चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 5
सिंह – सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मदद मिल सकती है। घर में शादी के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा नए प्रोजेक्ट को लेकर काम किया जा सकता है, राजनीतिक योग भी बनेंगे। परिवार के साथ बाहर जा सकते है। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 6
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय के योजना बनाने की आवश्यकता है घर परिवार से आर्थिक सहायता लेने की आवश्यकता है तो व्यापार अच्छा चलेगा तथा भविष्य में आने वाली समस्याओं का निदान भी आज होने के योग बनेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 3
तुला – तुला राशि के जातक आज किसी कागजी कार्यवाही में रूक सकते हैं उनका कोर्ट कचहरी के मामलों को भी थोड़ी परेशान हो सकते हैं सावधान रहें। पति-पत्नी के संबंधों में दरार आने के लोग बन रहे हैं इसलिए घर परिवार से थोड़ी दूरी बनाए रखें, किसी प्रकार की चर्चा ना करें तो उचित रहेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 8
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का आज कोई भी काम करने का खुला मन रहेगा तथा आगे से आगे काम होते चले जाएंगे। पुराने किसी बुजुर्ग से लाभ हो सकता है परिवार में गलतियां सामने आ सकती हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग एवं शुभ अंक 9
धनु – धनु राशि के जातक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को लेकर थोड़े खासा उत्साहित हो सकते हैं, घर परिवार में टीवी आने के योग हैं। अपने लिए भौतिक वस्तु का चयन कर सकते हैं। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभांक 5
मकर – मकर राशि के जातकों का किसी वाद विवाद से दूरी बनानी चाहिए तथा घर परिवार में किसी भी प्रकार की चर्चा से बचना चाहिए। अपने घनिष्ठ मित्रों से कुछ बातें छुपाना आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा पति पत्नी के संबंध जुड़ेंगे। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातक आर्थिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए आज प्रयास करेंगे तथा किसी शासकीय संस्था से भी जुड़ेंगे। कीसी सामाजिक संस्थाओं से जुड़ना भी आपके लिए लाभकारी है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातकों में कुछ नया करने का उत्साह बनेगे। धार्मिक स्थल पर जाएंगे जहां आपका मन खुलेगा एवं अपने नियमित कार्य को तवज्जो देंगे। विवाह संयोग बन रहे हैं तथा किसी से व्यापारिक चर्चा भी हो सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 1
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।