
DURG. दुर्ग पुलिस लगातार सट्टे खेलने और खिलाने वालों दोनों पर कार्रवाई कर रही है। आज जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरसी मार्केट, आज़ाद चौक, उताई टेम्पो स्टैंड, धनोरा पर चल रहे सट्टे पर रेड मारा गया है। जहां पुलिस ने 58,145 रुपये जब्त किए है। वहीं इन पर संशोधित नए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसे लेकर लगातार अपडेट जारी हैI



































