DURG. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां दुर्ग जिले से दु:खद खबर निकल कर आ रही है। दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव का निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनका भिलाई के चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। यहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें राजधानी रायपुर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार चार अप्रैल की शाम उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राजधानी के हॉस्पिटल में शिफ्त किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।
गौरतलब है कि दुर्ग जिले के ग्राम पुरई से ताल्लखु रखने वाली शानिली रिवेंद्र यादव पहली बार दुर्ग जिला पंचायत का चुनाव लड़ीं थी और पहली बार में ही उन्हें जिला पंचायत दुर्ग का अध्यक्ष बना दिया गया था। शालिनी यादव इससे पहले ग्राम बोरई की सरपंच भी थी। वहीं उनके पति रिवेंद्र यादव भी ग्राम बोरई के सरपंच और पूर्व में सरपंच संघ के अध्यक्ष भी थे। साथ ही वे कांग्रेस में काफी सक्रिय थे। शालिनी यादव के निधन से दुर्ग जिले से लेकर ग्राम बोरई और छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। उनके समर्थक, गांव के लोग और कांग्रेस पार्टी के लोग दुख व्यक्त कर रहे है।