BEMETARA. बेमेतरा साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर में दो बच्चों के बीच हिंदू मुस्लिम विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों में समुदाय के लोग भी भिड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस जवानों पर भी पथराव कर दिया। जिसमे एक पुलिस अधिकारी घायल भी हो गया। वहीं दूसरी ओर एक युवक की मौत की खबर भी सामने आई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीरमपुर गांव में कुछ महीने पहले दो-तीन हिंदू लड़कियों ने मुस्लिम लड़कों से विवाह किया था। जिसके कारण वहां झगड़ा हुआ था। झगड़ा शांत होने के बाद गांव के लोग दो पक्षों में बंट गए और तनाव बनता रहा। शनिवार के दिन दोपहर में इस बात को लेकर फिर से गरमा-गर्मी होने लगी और दो गुटों में बहस होने लगी। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोग लाठी-डंडे, हथियार लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला किया। जिसमें उन्हें भी चोंट आई हैं। फिल्हाल निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया जा रहा हैं।