DHAMTARI. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। यहां के नक्सली लगातार मुखबिरी के शक में आम जनता की हत्या कर रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ प्रदेश के धमतरी जिले का है। यहां बीती रात 45 वर्षीय नारद मरकाम नाम के व्यक्ति की नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है।
मामला धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र की है। यहां ग्राम चमेदा निवासी 45 वर्षीय नारद मरकाम की हत्या बीती रात नक्सलियों ने गला रेत के कर दी है। बतया जा रहा है कि नक्सलियों को मोहन मरकाम पर पुलिस से मुखबिरी करने का शक था। जिसके बाद उन्होंने इस कृत्य को अंजाम दिया है।
एसपी प्रशांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने उस इलाके में लगातार सर्चिंग बढ़ा दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।