
फुल मनोरंजन और मुहब्बत में लबरेज, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन-सुन मया के धुन का धांसू प्रमोशन शुरू हो गया है। तो तैयार हो जाए नेक्स्ट लेबल एंटरटेनमेंट के लिए।
DHAMTARI. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से तंत्र-मंत्र की एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुरुद क्षेत्र अंतर्गत पैरी नदी के पास मिली अर्धजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल 50 वर्षीय बसंत साहू की हत्या उसी के चेले ने की थी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसने शव से निकल रहे खून को पी लिया। इसके बाद लाश को आग के हवाले कर दिया। पुलिस में मामला दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव में लोमेश ऋषि आश्रम के समीप पैरी नदी के किनारे एक लाश बुधवार को मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव की पहचान नयापारा निवासी बसंत साहू के रूप में हुई। जांच के दौरान मृतक के पुत्र देवेंद्र साहू ने बताया कि 31 जनवरी की रात करीब 08:00 बजे उसके पिता मान्या छाबड़ा नाम के शख्स के साथ बाइक से इलाज कराने के नाम से निकले थे। जिसके बाद वो वापस घर नहीं लौट कर आये। इसके बाद अगली सुबह उनकी लाश नदी किनारे आधी जली हुई मिली थी।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच तेज कर दी और आरोपी की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस को पता चला की मृतक पेंटर के साथ तांत्रिक भी था। साथ ही वह देवेंद्र नगर, रायपुर निवासी मान्या छाबड़ा जो की अब नयापारा में रहता था। उसके साथ अक्सर पैरी नदी के किनारे शमशान घाट के करीब तंत्र-मंत्र के लिए जाता था और मान्या उसके पास तंत्र-मंत्र सीखने जाया करता था।
इस जानकारी के बाद पुलिस को आरोपी मान्या पर संदेह हुआ, और उन्होंने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। मान्या ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तांत्रिक बसंत साहू समेत चार अन्य लोग नदी के किनारे शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दो अन्य साथी वहां से चले गए। नदी के किनारे सिर्फ बसंत साहू और मान्या छाबड़ा थे।

तांत्रिक शक्तियों के लिए चढ़ाया गुरु की बलि
नदी के किनारे मान्या को उसके तांत्रिक गुरु बसंत साहू द्वारा बताई गई बात याद आ गई। जिसमें बसंत ने उसे बताया था कि तंत्र साधना करते हुए किसी व्यक्ति को मारकर जीवित रहते हुए में ही उसका खून पिया जाये तो तंत्र साधक को असीम शक्तियां प्राप्त हो जाती हैं। आरोपी मान्या छाबड़ा ने हु-ब-हु वैसा ही किया और अपने गुरु बसंत साहू की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। और उसके मरने से पहले उसके शरीर से निकलते खून को काले मिटटी के बर्तन में भरकर पी गया। इसके बाद मृतक बसंत साहू को जला कर वहां से भाग गया।

पढ़ाई लिखे के बावजूद आया तंत्र-मंत्र के चक्कर में
आरोपी पहले देवेंद्र नगर, रायपुर में रहता था, वह पढ़ा-लिखा भी है। हालही में वह रायपुर से नयापारा में रहने के लिए आया था। इसके बावजूद उसने तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर एक व्यक्ति की जान ले ली। साथ ही अब उस हत्या के जुर्म में वो अब जेल जा रहा है।





































