BHILAI.दुर्ग जिले से नगरीय निकायों में जल्द ही मिलेट्स कैफे शुरू किए जाएंगे। भिलाई में सभी निकाय की NULM की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां महिलाओं को लजीज और पौष्टिक व्यंजन लुत्फ उठा सकेंगे।
नगर निगम भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम में स्थित रेशने आवास में मिलेट्स व्यंजनों को लेकर जिले के सभी नगरीय निकाय के सलेक्टेड स्व सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दिया गया।
भिलाई सहित दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकाय में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर मिलेट्स कैफे आरंभ किए जाएंगे। यहां मिलेट्स से बनने वाले लोकप्रिय व्यंजन आम लोगों के लिए मौजूद रहेंगे। इसका संचालन NULM से जुड़ी महिला समूह के उद्यमी करेंगे। इसके लिए जिले के सभी नगरीय निकाय के स्व सहायता समूह की महिलाओं को रायगढ़ से आए हुए मास्टर प्रशिक्षक रोहिनी पटनायक और एनूल नाहर ने ट्रेनिंग दिया। ट्रेनिंग प्रोग्राम में दुर्ग नगर निगम, भिलाई नगर निगम, चरोदा नगर निगम, रिसाली नगर निगम, उतई नगर पंचायत, धमधा और अहिवारा की उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिलेट के जरिए कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा सहित अन्य अनाजों से बनने वाले उत्पाद जैसे दोसा, इटली, सांभर बड़ा, चीला, फरा आदि बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया गया।
गौरतलब है कि भिलाई के महापौर नीरज पाल और निगम कमिश्नर रोहित व्यास के निर्देश पर महिलाओं को मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने के लिए ट्रेनिंग दिया गया। लजीज व्यंजन तैयार करने के लिए दो दिनी ट्रेनिंग का आयोजन 13 और 14 फरवरी को किया गया। ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रुचि दिखाते हुए मिलेट्स के नए-नए व्यंजन बनाने सीखा। मिलेट्स कैफे खुलने के बाद हर कोई व्यक्ति कैफे में जाकर पौष्टिक व्यंजन का मजा ले पाएगा। कैफे में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन लोगों को मिलेगा। अधिकारियों ने बतायाय कि मिलेट्स के व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते हैं। अब नागरिकों को इसके लिए विशेष अनुभव होगा। दो दिनी ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रमुख रूप से एनयूएलएल की नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, मिशन मैनेजर शीबा राबर्ट्, अमन पाटले, सामुदायिक संगठिका, सुलोचना धनकर तथा निकाय के महिला समूह के सदस्य के साथ संबंधित निकाय के सभी मिशन मैनेजर और सामुदायिक संगठिका मौजूद रहे।