INDORE. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 08:29 बजे से 09:53 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 06 फरवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अपनों से विवाद होने के योग बनेंगे तथा क्रोध और तनाव के साथ आज का दिन बीतेगा जो ठीक नहीं रहेगा। अपनी परिस्थिति को सुधारने का प्रयास करें तथा घर से दूरी बनाए ठीक रहेगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 9

फुल मनोरंजन और मुहब्बत में लबरेज, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन-सुन मया के धुन का धांसू प्रमोशन शुरू हो गया है। तो तैयार हो जाए नेक्स्ट लेबल एंटरटेनमेंट के लिए।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को सही गलत के फैसलों में उलझना नहीं चाहिए तथा अपने नियम तथा संयम का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आपके व्यापार व्यवसाय में वृद्धि करेगा तथा घर का माहौल ठीक करेगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 8
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने परिश्रम द्वारा बढ़ोतरी मिल सकती है तथा व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग होने से साझेदारी संबंधित लाभ प्राप्त होंगे एवं आर्थिक लाभ भी मिलते रहेंगे। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 4
कर्क – कर्क राशि के जातकों को बिना विचारे कोई काम नहीं करना चाहिए ठीक रहेगा। आस-पड़ोस के वाद-विवाद से बचें तथा अपने काम में ध्यान लगाएं ठीक रहेगा। समय पर कार्य यदि आज होता है तो उसका फल मीठा होगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 1
सिंह – सिंह राशि के जातकों को पैसों को लेकर थोड़ी खींचतान बढ़ सकती है परंतु सही मित्र की सलाह से आज बड़े नुकसान से बच जाएंगे तथा अपने लिए किसी प्रकार की भौतिक संपदा का संचय करेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3
कन्या – कन्या राशि के जातकों को विदेश यात्रा संबंधी योजनाएं पूर्ण होंगी। कागजी कार्यवाही में सफल भी होंगे। महत्वकांक्षी लोगों को थोड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है परंतु माता-पिता की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 4
तुला – तुला राशि के जातकों को समय को महत्व देना चाहिए तथा एक के बाद एक काम करते रहना चाहिए ठीक रहेगा। आज महत्वपूर्ण काम भी पूरे होने से प्रसन्नता बनी रहेगी तथा घर में खुशियों का माहौल रहेगा। ॐ गुरवे नमः का जप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 2
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक सुनहरे भविष्य की कामना करेंगे तथा उसके लिए आज बड़े इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक बल प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होना पड़ सकता है, जहां आप पुराने मित्र के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 6
धनु – धनु राशि के जातकों को भाग्य के भरोसे कोई भी काम नहीं छोड़ना चाहिए, अपनी मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहिए फायदे मिलेंगे। आज किसी बड़े फैसले में आपका निर्णय सराहनीय रहेगा तथा आपके पक्ष में होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 5
मकर – मकर राशि के जातकों को शारीरिक समस्या में सुधार के योग बनेंगे तथा आ रही समस्याओं का निदान भी होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनेगी तथा जरूरत की सामग्री का क्रय भी कर सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 8
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को आज परिवार में अधिक समय व्यतीत होगा तथा अपने भाइयों से किसी भी प्रकार के वैचारिक मतभेद का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी लाभ के योग बन रहे हैं इसलिए आज शांत रहना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 4
मीन – मीन राशि के जातकों को आज नए लोगों से मुलाकात होगी तथा उन पर खासा भरोसा भी बन सकता है। किसी जरूरी काम को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी, जिसका निदान आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के द्वारा होगा। संत से मुलाकात भी आपके लिए लाभकारी रहेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 4
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।