BHILAI. भिलाई के खुर्सीपार में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडिया स्कूल का नया भवन तैयार हो रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन का आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई के महापौर नीरज पाल और निगम के कमिश्नर रोहित व्यास ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि खुर्सीपार में हाईटेक एजुकेशन सेंटर बनाया जा रहा है। इस सेंटर को नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीजर पाल ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और गड़बड़ी पाई जने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात भी कही गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और सभी तरीके से काम हो रहा है। समय पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
स्टूडेंट्स को मिलेगी फैसिलिटी
स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का निर्माण करीब एक करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा। इस दो मंजिला स्कूल भवन में 16 क्लास रूम बनाया जाएगा। छह क्लास रूम और एक- स्टाफ व प्रिंसिपल रूप बनाया जाएगा। सेकंड फ्लोर में आठ रूम रहेगा। तीन लैब, एक लाइब्रेरी ऊपर बनाया जाएगा।







































