RAIPUR. राज्य शासन ने देर रात 5 जिलों के कलेक्टर समेत 13 आईएएस और राज्य सेवा के दो अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात आदेश जारी किया। इसके मुताबिक जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव वन को आवास एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाठक के पदभार संभालने के बाद सुब्रत साहू आवास एवं पर्यावरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी तरह डॉ. अयाज तम्बोली विशेष सचिव कृषि को नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव बनाया गया है। पीएस एल्मा को बेमेतरा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह सारांश मित्तर क एमडी छत्तीसगढ़ सड़क के साथ चिप्स का नया सीईओ बनाया गया है। कलेक्टर बेमेतरा जीतेन्द्र शुक्ला को आवास एवं पर्यावरण विभाग का संयुक्त सचिव के साथ खाद्य विभाग का संचालक भी बनया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को मंडी बोर्ड अध्यक्ष के साथ कृषि संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। जांजगीर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। सीईओ धमतरी प्रियंका महोबिया को जीपीएम कलेक्टर बनाया गया है। जीपीएम कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त सचिव नम्रता गांधी को पेंशन आयुक्त चिकित्सा-शिक्षा का संचालक बनाया गया है। वहीं, रिमिजियूस एक्का संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन को नगरीय प्रशसन का संचालक भी बनाया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के रीता यादव को गरियाबंद का सीईओ बनाया है। रोक्तिमा यादव धमतरी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

देखें पूरी सूची


इससे पहले आठ आईपीएस का भी तबादला
इससे पहले राज्य सरकार ने शुक्रवार की रात आठ आईपीएस का तबादला कर दिया। इसमें छह जिलों में नए एसपी की नियुक्ति की गई है। इसमें दो एएसपी को एसपी बनाया गया है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत पारुल माथुर को बिलासपुर से एआईजी एसीबी, अभिषेक मीणा को रायगढ़ से राजनांदगांव, सदानंद कुमार को नारायणपुर से रायगढ़, संतोष कुमार सिंह को कोरबा से बिलासपुर, उदय किरण को जीपीएम से कोरबा, प्रफुल्ल ठाकुर को राजनांदगांव से पुलिस अधीक्षक सीएम सुरक्षा में भेजा गया है। दो एएसपी को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें पुष्कर शर्मा को नारायणपुर में ही एसपी बनाया गया है जबकि योगेश कुमार पटेल को दंतेवाड़ा से जीपीएम में एसपी बनाकर भेजा गया है।





































