INDORE. 30/01/2023 का राशिफल चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 08:31 बजे से 09:54 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 30 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अपने अनुयायियों तथा अपने शिष्यों के साथ समय व्यतीत करने का मिलेगा तथा नए संबंध एवं प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर आएगा, जिसमें खासा उन्नति के अवसर मिलेंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 4।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को विदेश में जाने का अवसर मिलेगा तथा अपने विषय में आधिकाधिक जानने को प्राप्त हो सकता है। किसी संत के साथ समय व्यतीत हो सकता है तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आ सकते हैं। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 5।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को पुराने मित्रों के साथ घूमने जाने को प्राप्त होगा तथा अपने निजी जीवन में खासा उन्नति के अवसर मिलेंगे। विज्ञान क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें। शुभ रंग नीला एवं शुभांक 8।
कर्क – कर्क राशि के जातक थोड़े स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कर्ज होने की स्थिति बनेगी तथा व्यापार व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है सावधान रहें। घरेलू विवाद बढ़ने के योग हैं। ओम् चामुंडायै नमः का जाप करें। शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 9।
सिंह – सिंह राशि के जातक मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा एवं किसी नए मित्र से मुलाकात होगी जो व्यापार-व्यवसाय में सहयोग कर सकता है। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग काला एवं शुभांक साथ
कन्या – कन्या राशि के जातकों को नौकरी पैसे को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। राजनीतिक आयोजन में जाना भी पड़ेगा जो आपके लिए ठीक रहेंगे। ओम नमः शिवाय का जप करें। शुभ रंग एवं शुभ अंक 2।
तुला – तुला राशि के जातक के संबंधों को लेकर चिंतित रहेंगे घरेलू मामलों में भी थोड़ी दिक्कत है। कोर्ट कचहरी में भी जाना पड़ सकता है। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 5।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं एवं व्यापार व्यवसाय में भी नुकसान उठा सकते हैं। नौकरी पैसे को लेकर कुछ अच्छा रिजल्ट सामने आ सकते हैं, पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 6।
धनु – धनु राशि के जातकों का समय अनुकूल है इसमें व्यापार में वृद्धि होगी तथा शिक्षा संबंधी मामलों में भी खासा लाभ प्राप्त होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें तथा अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर काम करें उचित रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग एवं शुभ अंक 9।
मकर – मकर राशि के जातकों को आज पड़ोस के विवाद शांत होने से मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा घर का माहौल भी ठीक बना रहेगा। किसी प्राचीन स्थल पर जाना भी लाभकारी रहेगा एवं अपने जीवन से जुड़े हुए किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात भी आपके लिए लाभकारी रहेगी। ओम नमः शिवाय का जप करें पूर्णविराम शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभ अंक 8।
कुंभ – कुंभ राशि के जातक नई टीम के साथ काम कर सकते हैं तथा अपने बॉस से पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा राजनीतिक मामलों में पदोन्नति की के योग बनेंगे। ॐ राहवे नमः का जप करें। शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 2।
मीन – मीन राशि के जातकों को पेट संबंधी समस्याओं से परेशानी आ सकती है सावधान रहें। आज का दिन थोड़ा विपरित सकता है जिससे चलते हुए काम में बाधाएं आएंगी तथा महत्वपूर्ण कार्य रुकेंगे। घर में किसी प्रकार की चर्चा से बचें अन्यथा विवाद होने के योग हैं। ओम गुरवे नमः का जप करें। शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 1।
30 जनवरी 2022 horoscope, 30 जनवरी का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, Leo, Libra, ndore astrologer pandit girish vyas, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास