BHIALI. भिलाई में जिझौतिया ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग इकाई का पारिवारिक मिलन एवं नव वर्ष समारोह आयोजित होने जा रहा है। आठ जनवरी को नेहरू नगर पश्चिम के सियान सदन में होने वाले समारोह की पूरी व्यवस्थाएं महिलाएं ही संभालेंगी। इस दौरान आयोजन सुबह साढे दस बजे से शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा।
इस मौके पर आय-व्यय का लेखा-जोखा, 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, दोपहर 12 से एक बजे तक भोजन, बोर्ड परीक्षा में ए प्लस लाने वाले एवं अन्य प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, वर्ष 2022-23 में आईआईटी और नीट परीक्षा में चयनित बच्चों का सम्मान, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित परिवारों के लिए एक लकी ड्रा व अन्य पुरस्कार वितरित किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर स्वर्णिमा गुरु उपस्थित रहेंगी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जमुना देवी शर्मा, कमला पटेरिया, राजलक्ष्मी तिवारी, किरण रावत, रश्मि रिछारिया, अर्चना पाठक उपस्थित रहेंगी। साथ ही कार्यक्रम में संरक्षक बीपी.तिवारी, बीएम.रावत, रमेश चतुर्वेदी और अध्यक्ष विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों में नरेंद्र त्रिपाठी, पीके.तिवारी, अनुराग पाठक, राजेश तिवारी, दीपक नायक, अनिल कुमार दुबे, प्रशांत पटेरिया व अन्य भी मौजूद रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम प्रभारी के तौर पर पीके.तिवारी, राजेश तिवारी और रविंद्र पटेरिया उपस्थित रहेंगे।