RAIPUR. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रही है। यहां से पहले महाराष्ट्र के नागपुर में उनकी कथा हुई थी, जहां कुछ लोगों ने उन्हें चमत्कार करने पर इनाम देने की घोषणा की थी। इसके बाद जमकर विवाद हो रहा है। वहीं इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार दिखाना तो जादूगरों का काम है।
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार दिखाने के सवाल पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि चमत्कार दिखाना जादूगरों का काम है। कई लोगों को सिद्धियां मिलती है, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए। धर्म बचाने का ठेका लेने वाले भ्रम में है। गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा इन दिनों रायपुर में चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए, ये जादूगरों का काम है, ये उचित नहीं है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार वाले आह्वान पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार की आवश्यकता नहीं है। BJP सरकार डबल की जगह ट्रबल इंजन की होती है। BJP की डबल इंजन की सरकार में विकास नहीं है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म के मामले पर CM भूपेश बघेल ने कहा इस पर BJP नेता चुप्पी साध लिए है।
इसके साथ ही धान खरीदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा सबसे अधिक किसानों ने यहां धान बेचा है। कोई राज्य नहीं है जहां इतने कृषकों ने धान बेचा हो। वित्तीय प्रबंधन छत्तीसगढ़ में भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। यदि केंद्र सरकार धान खरीदती ये भाजपा मानती तो पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी धन्यवाद देती। सीएम ने कहा भाजपा किसान और आदिवासी विरोधी है। आरक्षण को पिछले दरवाजे से लटकाकर रखे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि देश में सबसे ज्यादा धान बेचने वाले किसान छत्तीसगढ़ से ही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। देश भर में धान बेचने वाले सबसे अधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं। मतलब सबसे ज़्यादा धन किसानों की जेब में छत्तीसगढ़ में गया है। आज छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता है, बाजार गुलज़ार हैं। सीएम ने लिखा किसान धान से धनवान बन रहे हैं, बाजारों की व्यापार श्रृंखला लाभ में चल रही है।