BHILAI. कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भिलाई के युवा भी मोर्चा संभाल रहे है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के साथ ही युवाओं का समूह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल है।
भारत जोड़ो यात्रा में NSUI भिलाई, युवा कांग्रेस, सहित पार्षदों व अन्य पदाधिकारियों की एक सौ 25 लोगों की टीम भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव के नेतृत्व में मोर्चा संभाले हुए हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी ने देवेंद्र यादव की सार्वजनिक तौर पर पीठ थपथपाई और कहा कि युवा नेतृत्व में कुशल और जीतोड़ मेहनत रंग ला रही है। सुबह भारत जोड़ो यात्रा से पहले और रोजाना शाम में खत्म होने के बाद भी युवा अगले दिन की तैयारियों में जुट जा रहे है।